बस्ती में 'खेलो इंडिया' संवाद, छात्रों ने सुना पीएम मोदी:प्रधानमंत्री ने खेल और युवाओं की भूमिका पर किया संबोधित
बस्ती में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह 10:30 बजे शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने खेल, फिटनेस और युवाओं की भूमिका को लेकर संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार और डॉ. त्रिलोकी नाथ ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ.
दिनेश कुमार ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से खेलों को लगातार बढ़ावा दिए जाने से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कुश्ती कोच कमलेश यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें उचित प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और सही मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बस्ती के युवा कुश्ती समेत अन्य खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संवाद को प्रेरणादायक बताया।
विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io