राज्य

बस्ती में पोषण मिलन/पोषण संवाद से जुड़े भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बस्ती में पोषण मिलन/पोषण संवाद से जुड़े  भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बस्ती/जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत सुपोषित बस्ती अभियान के तहत पोषण मिलन/पोषण संवाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण माह हेतु निर्धारित थीम के अनुसार स्टॉल लगाये गये। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण सेल्फी भी तैयार की गयी।

कार्यक्रम में विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुपूरक पोषाहार से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लाइव डेमो भी किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष व्यंजन तैयार किया गया तथा इसी प्रकार हॉट कुक्ड मील के अन्तर्गत तहरी बनाते हुए भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संबोधन करते हुए जनपद बस्ती को कुपोषण मुक्त किये जाने की दिशा में और अधिक मेहनत करने की अपील की। उन्होने इस दिशा में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा अभियान के माध्यम से जनपद को कुपोषण मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला द्वारा अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा किये जा रहें कार्यो की सराहना की तथा विभिन्न संदेशो के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समाज की दिशा बदलने में उनके द्वारा किये जा रहें प्रयासों की प्रशंसा की।

विधायक हरैंया अजय सिंह द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में किये जा रहें कार्यो की चर्चा करते हुए आगे भी उनके सेवा को ध्यान में रखते हुए यथोचित लाभ दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत नवाचार के रूप में पोषण मिलन का कार्यक्रम कराया गया है तथा इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें सभी प्रतिभागीयों एव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अपने विचारों को कागज पर उकेरा गया।

कार्यक्रम में सुसज्जित रंगोली भी तैयार की गयी थी।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, लाभार्थी, समस्त मुख्य सेविकायें, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ-साथ आई0सी0डी0एस0 विभाग के सभी कार्मिक के साथ ही साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।