अपराध

बस्ती में पुलिस अधीक्षक ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बस्ती में  पुलिस अधीक्षक ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

बस्ती में दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शास्त्री चौक से कम्पनी बाग, गांधी नगर, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, नई बाजार एवं बस स्टेशन चौराहा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शोभायात्रा मार्ग तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा आयोजकों को निर्देशित किया कि पंडाल निर्धारित स्थलों पर ही लगाए जाएं तथा उनके निर्माण में निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पंडालों में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाए, जिससे दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे कर लिए जाएं।अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पंडालों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ज्वलनशील सामग्री के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।