अपराध

बाथरूम की खिड़की से छिपकर बनाया महिलाओं के वीडियो:लखनऊ में 14 साल का लड़का पकड़ा गया, मोबाइल में मिली क्लिप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाथरूम की खिड़की से छिपकर बनाया महिलाओं के वीडियो:लखनऊ में 14 साल का लड़का पकड़ा गया, मोबाइल में मिली क्लिप

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में बाथरूम की खिड़की के पीछे छिपकर महिलाओं के नहाते समय वीडियो बनाने वाला एक 14 साल का किशोर को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। सेक्टर-के टेलीफोन कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ताड़ीखाना निवासी किशोर पिछले करीब एक हफ्ते से उनके घर के बाथरूम के पीछे वाली खिड़की के पास छिपकर नहाती महिलाओं को देख रहा था और वीडियो बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसे दौड़ाया गया था। इस दौरान उनका पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। पीड़ित के मुताबिक, 17 अगस्त को भी किशोर दोबारा बाथरूम के पीछे छिपकर देखने का प्रयास कर रहा था। तभी कॉलोनीवासियों ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे बचाते हुए थाने पहुंचाया। मौके से उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 14 साल के किशोर को विंध्याचल मंदिर क्रॉसिंग, ताड़ीखाना, मड़ियांव स्थित उसके घर से संरक्षण में लिया। उसके कब्जे से एमआई कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को डिजिटल साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया है। इसे फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच में मोबाइल से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर मामले से जुड़े जरूरी तथ्यों को जुटाया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।