मनोरंजन

Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

Batwara 1947 Box office Collection: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के क्लैश में इसको भारी नुकसान उठाना पड़ा. लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन कर डाला. इसी के साथ ही ये सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन गई है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

'बंटवारा 1947' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म की ओपनिंग डे पर शुरुआत भले ही खराब रही लेकिन, शनिवार को इसने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और रविवार के वीकेंड की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे दिन इसने डबल डिजिट में 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • अब फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है.
  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का तीसरे दिन रात 8.30 बजे तक 5.97 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है.
  • इस पर 22.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है. साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 25.22 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रीति जिंटा-सनी देओल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी, 4 को पछाड़ा

इतना ही नहीं, 'बंटवारा 1947' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार ना किया हो या फिर कोई और बड़ा रिकॉर्ड ना सेट किया हो लेकिन बतौर जोड़ी प्रीति जिंटा-सनी देओल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जरूर बन गई है. इसने इस जोड़ी की 4 फिल्मों को पछाड़ दिया है, जिसमें उनकी 'द हीरो' और 'फर्ज' जैसी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।