देश

बड़वानी- भारतीय वायु सेना भर्ती मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 20 और 21 अगस्त को

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

एयरफोर्स अग्निपथ योजना के तहत इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए बड़वानी में दो दिवसीय मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उप संचालक, जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी टी.एस. डुडवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में एयरफोर्स के 02 एयर वॉरियर्स उपस्थित रहकर युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पहला शिविर 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में आयोजित किया जाएगा।

वहीं दूसरा शिविर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आयोजित होगा। भारतीय वायु सेना में भर्ती के इच्छुक सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचकर इस मार्गदर्शन शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।