बावरिया कला में धूमधाम से मनाया गया भगवान लव-कुश जन्मोत्सव, उमड़ा कुशवाहा समाज

भोपाल। राजधानी के बावरिया कला क्षेत्र में कुशवाहा समाज के तत्वाधान में भगवान लव-कुश जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समाज की मान्यताओं के अनुसार भगवान लव-कुश जी का जन्म रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुआ था।
कुशवाहा समाज भगवान लव-कुश जी को अपना पूर्वज मानता है, यही कारण है कि समाज में यह जन्मोत्सव पूरे एक महीने तक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस गौरवशाली अवसर पर बावरिया कला में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने भगवान लव-कुश जी की आरती उतारी और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
इस मांगलिक अवसर पर मुख्य रूप से भोले राम कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, कामता कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मंगल कुशवाहा, गजराज कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, कमल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, कपिल कुशवाहा और सुमित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।