मनोरंजन

'बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं', 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं', 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. मौसमी ने जयंत मुखर्जी संग शादी की थी.

जयंत मुखर्जी दिग्गज सिंगर-कंपोजर हमेंत कुमार के बेटे हैं. मौसमी दो बेटियों की मां हैं. उनकी एक बेटी का नाम पायल और एक का नाम मेघा है. हालांकि, मौसमी की बड़ी बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं हैं.

मौसमी ने हाल ही में मदरहुड को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी मेघा को क्या सलाह देती हैं.

मौसमी ने बेटी को दी ये सलाह

नयनदीप रक्षित संग बातचीत में मौसमी ने खुद को प्रोग्रेसिव कहा और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कहा कि वो बॉयफ्रेंड बना सकती हैं और जरूरी नहीं है कि उससे शादी भी करें.

मौसमी ने कहा, 'लड़कियां आज के समय में केयरफुल रहें. थोड़ा स्वार्थी बनिए और सेल्फ सेंटर रहिए क्योंकि अब समय बदल गया है. गीता में लिखा है कि परिवर्तन संसार का नियम है.

ये भी पढ़ें- 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का प्री-सेल्स में धमाका, किया 55 मिलियन डॉलर का कलेक्शन

मौसमी ने आगे कहा, 'बदलाव आ चुका है, और पुराने समय की तुलना में हम आगे निकल चुके हैं.

हम बेटियों को सिखाते हैं कि वो अपने सास ससुर की देखभाल करें लेकिन बेटों को ये नहीं सिखाते. हम सोचते हैं कि लड़कियों को घर के काम करने होंगे और ये आदमियों के काम नहीं हैं. आज की जेनरेशन बहुत स्ट्रेस में हैं.

वो अपनी जिंदगी एंजॉय ही नहीं कर रहे हैं. उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं है.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 3

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।