BCA ने चयन ट्रायल की तारीखों का ऐलान किया:रणजी समेत विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को करना होगा रिपोर्ट, मोइन-उल-हक स्टेडियम में होंगे ट्रायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने रणजी ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में टीमों के चयन ट्रायल के तारीख की घोषणा की है। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर रिपोर्ट करना होगा। एडमिनिस्ट्रेटर से मंजूरी मिलने के बाद BCCI द्वारा आयोजित आगामी क्रिकेट सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्गों और टीमों के चयन ट्रायल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रणजी ट्रॉफी चयन ट्रायल 6 अक्टूबर को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल सभी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि वे 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी चयन ट्रायल के लिए रिपोर्ट करें। एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने का अनुरोध किया है।
रणजी कैंप के अंडर-23 योग्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रणजी ट्रॉफी कैंप 2026-27 में शामिल और अंडर-23 आयु वर्ग में खेलने के योग्य खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
पुरुष अंडर-23 कर्नल सी.के.
नायडू ट्रॉफी कैंप पुरुष अंडर-23 कर्नल सी.के.
नायडू ट्रॉफी कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में रिपोर्ट करना होगा। महिला अंडर-19 चयन ट्रायल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू टूर्नामेंट सत्र 2025-26 में भाग लेने वाली सभी महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित होने वाले अंडर-19 महिला चयन ट्रायल के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
महिला सीनियर, अंडर-23 वनडे और टी-20 ट्रॉफी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे और टी-20 ट्रॉफी (2025-26) में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में आयोजित किया जाएगा।
विशेष जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.biharcricketassociation.in लॉगिन कर देख सकते हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io