खेल

BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मुख्य चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को विदाई दी. अगरकर का कार्यकाल खत्म हो चुका है. उनकी चुनी हुई भारत की टीमों ने कई खिताब जीते.

लेकिन इसके साथ फैंस को उनके काम करने का तरीका कुछ खास नहीं भाया. उनके रहते कई अनुभवी खिलाड़ियों को टीम चयन से नजरअंदाज किया गया.

इसी के चलते फैंस ने अगरकर के लिए की गई बीसीसीआई की पोस्ट पर बड़े ही निगेटिव रिएक्शन दिए.

फैंस ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें अगरकर का कार्यकाल खत्म होने की कोई परवाह नहीं है.

बता दें कि अगरकर ने जुलाई 2023 में भारत की सीनियर पुरुष टीम के लिए चीफ सिलेक्टर यानी मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी. 04 अक्टूबर 2026 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया.

यहां गौर करने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने पद के लिए भारतीय बोर्ड से एक्सटेंशन नहीं मांगा था.

अगरकर के लिए बीसीसीआई का पोस्ट

बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ बेहद खास पलों वाला रहा- तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल, साथ ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर."

A tenure marked by some truly special moments for Indian cricket three ICC trophies, two Asia Cup titles and back-to-back Asian Games Gold medals, along with a run to the 2023 ODI World Cup final.

Thank you, Mr Ajit Agarkar @imAagarkar, for your commitment, conviction and contribution as Chairman of the Men s Selection Committee. Wishing you the very best for the journey ahead.

BCCI (@BCCI) October 7, 2026

आगे लिखा गया, "पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर आपकी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए धन्यवाद, मिस्टर अजीत अगरकर. आगे की यात्रा के लिए आपको बह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।