BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने की वजह से दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं.
ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में शामिल किया है. ईशान अभी सिर्फ दूसरे टी20 से बाहर हुए हैं.
ऐसे में कुशाग्र सिर्फ दूसरे टी20 के लिए ही भारतीय स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं.
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं.
पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कुमार कुशाग्र को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है.
बता दें कि कुमार कुशाग्र न्यूजीलैंड में ही हैं.
वह भारत की ए टी के साथ क्राइस्टचर्च में हैं. अब वह दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की सेहत पर लगातार नजर रख रही है.
दूसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
🚨 News 🚨 Ishan Kishan ruled out of 2️⃣nd T20I due to injury; Kumar Kushagra added as cover. More details 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/TsATbCM8mB
BCCI (@BCCI) October 23, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ह
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ईशान किशन, भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज, चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से बाहर रहे। इस कारण बीसीसीआई ने उनके स्थान पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया। यह बदलाव टीम की रणनीति और फॉर्म पर असर डाल सकता है, क्योंकि कुशाग्र को केवल इस मैच के लिए बुलाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म के आधार पर त्वरित निर्णय ले रहा है। आम जनता के लिए यह बदलाव टीम की जीत की संभावनाओं पर चर्चा को बढ़ा सकता है और