बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर

Bengaluru Airport: अगर आप फ्लाइट से अक्सर सफर करते हैं और आपका बेंगलुरु आना-जाना लगा रहता है या फिर आप आने वाले समय में बेंगलुरु की फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है.
क्योंकि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चार्ज से जुड़ा एक नियम लागू होने जा रहा है. आइए अब जानते हैं कि क्या नया नियम लागू होने वाला है? क्या है नया नियम?
दरअसल नए नियम के तहत, अब बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट से पहुंचने वाले यात्रियों से UDF यानी User Development Fee लिया जाएगा. यानी अब आपको केवल टिकट के ही पैसे नहीं, बल्कि टिकट के अलावा UDF चार्ज देना पड़ेगा. UDF क्या होता है और क्यों लिया जाता है?
सबसे पहले जानते हैं कि UDF आखिर होता क्या है और यात्रियों से क्यों लिया जाता है? UDF यानी User Development Fee एयरपोर्ट पर लिया जाने वाला एक चार्ज है, जिसे यात्रियों से इसलिए लिया जाता है, ताकि एयरपोर्ट की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जड़े खर्चों को पूरा किया जा सके.
यह चार्ज आमतौर पर पहले से ही यात्रियों की टिकट में एड होता है, जिसकी दर AERA की मंजूरी के बाद ही तय की गई है. महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
कब से लागू होगा नियम? बता दें कि ये नियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन 1 सितंबर 2026 से लागू कर दिया जाएगा. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, ये चार्ज घरेलू यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अलग-अलग लिया जाएगा. बेंगलुरु से बाहर जानें वाले यात्रियों को कितना देना होगा UDF?
पहले UDF केवल बेंगलुरु से फ्लाइट लेने वालों को देना होता था, लेक
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar