अपराध

बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:राजस्थान से आए थे 4 लोग; कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:राजस्थान से आए थे 4 लोग; कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर

बेंगलुरु में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली 21 साल की लड़की को किडनैप करने के लिए परिवार ने 4 लोगों को उसके घर भेजा। चारों आरोपी राजस्थान से आए थे और लड़की को वापस राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लड़की को किडनैप करने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर कार को रोकने की कोशिश की।

भागते समय आरोपियों की कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… दोनों ने करीब 8-9 महीने पहले लव मैरिज की थी लड़की की पहचान पूजा के रूप में हुई है। वह राजस्थान की रहने वाली है।

पूजा ने करीब 8-9 महीने पहले राजस्थान के ही रहने वाले ओम प्रकाश से लव मैरिज किया था। दोनों ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद दोनों बेंगलुरु आ गए और यहां किराए के मकान में रहने लगे। पूजा के परिवार ने बुधवार शाम को उसे वापस ले जाने के लिए 4 लोगों को भेजा था। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अग्रहारा दसरहल्ली स्थित पूजा और ओम प्रकाश के घर पहुंचे।

उन्होंने जबरन पूजा को बाहर निकाला और ह्यूंडई वेन्यू कार में बैठाकर ले गए। घायलों की पहचान पृथ्वीराज, यशिका, अमुल, मणि, जयलक्ष्मी और संतोष के रूप में हुई है। जयलक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया पूजा के किडनैप होने के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की।

आखिरकार होसाहल्ली के पास कार को रोक लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए और कार रोकने की कोशिश करने वालों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

3 आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर फरार पुलिस ने पूजा को ले जाने वाले चार लोगों की पहचान सद्दाम, राकेश, करण और अयान के रूप में की है। इनमें कार चला रहा सद्दाम फरार है, जबकि तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। पूजा को सुरक्षित पुलिस के पास लाया गया। विजयनगर थाने में पूजा और

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक 21‑वर्षीय लड़की के किडनैप और उसके बाद के ट्रैफ़िक हादसे के बारे में है, जिसे उसके परिवार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी से रोकने के लिए राजस्थान से आए चार लोगों को भेजा था। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परिवारिक दमन, किशोर अधिकारों और सड़क सुरक्षा के गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। यदि ऐसे मामले बढ़ते हैं, तो समाज में युवा महिलाओं की स्वतंत्रता और सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे कानून प्रवर्तन और समाजिक चेतना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता स्पष

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

यह घटना हमें यह सिखाती है कि व्यक्तिगत मतभेदों को सुलझाने के लिए हिंसा नहीं, बल्कि संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। यदि परिवार और युवा के बीच असहमति हो, तो मध्यस्थता, काउंसलिंग या अदालत की सहायता से समाधान खोजें। समाज को ऐसे मामलों में सहानुभूति और समर्थन दिखाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को सुरक्षा और न्याय मिले। हमें एकजुट होकर ऐसी त्रासदियों को रोकने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।