बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में होने वाले इस संवाद में निवेशकों को ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में उपलब्ध निवेश अवसरों, राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग की जानकारी देंगे। टेलीकॉम उपकरणों के विनिर्माण के साथ इस क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और इससे जुड़े उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की प्रमुख विशेषताओं और निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रेजेन्टेशन दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई तथा दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निवेशकों के सामने टीएमजेड से जुड़े अवसरों और नीति समर्थन की जानकारी रखेंगे।
कार्यक्रम में टेलीकॉम उद्योग की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के इच्छुक उद्योगों के साथ उनके प्रस्तावों और अपेक्षाओं पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों से संवाद करते हुए मध्यप्रदेश में निवेश के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी देंगे।
इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में भारत सरकार के संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी शामिल होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा उद्योग जगत की सहभागिता से होने वाला यह संवाद ग्वालियर टीएमजेड के विकास और टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में टेलीकॉम और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कर अवलोकन भी करेंगे। वे क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर तथा सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम का दौरा करेंगे। इन केंद्रों पर अनुसंधान, नवाचार और टेलीकॉम तकनीक के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी ली जाएगी। इसके माध्यम से बेंगलुरु के तकनीकी इको सिस्टम और मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के बीच संभावित सहयोग के अवसरों को तलाशा जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में टेलीकॉम निवेशकों के साथ संवाद करेंगे, जिसमें ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के निवेश अवसरों और राज्य की औद्योगिक नीतियों पर चर्चा होगी। यह कदम टेलीकॉम उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने और नवाचार के लिए आधार तैयार करने हेतु महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे नई नौकरियों का सृजन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आम जनता को बेहतर रोजगार के अवसर, कम लागत वाले टेलीकॉम सेवाएँ और क्षेत्रीय विकास के लाभ मिल सकते हैं।