बेटा करता कार का इंतजाम, बाप करता चोरी, छोटा राजन के घर भी डाला डाका

Bhopal News: साहिल ने अपने पिता सलीम को भोपाल जाने के लिए कार दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद कार का कलर और नंबर प्लेट बदलवा दी गई. चोरी के सोने को गलाकर बिस्किट बनवा दिए गए. सलीम ने साहिल को चोरी के माल का बराबर हिस्सा देने का भरोसा दिलाया था लेकिन उसे 55000 रुपये ही दिए गए. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP