राज्य

दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप

शिवपुरी। दो बेटे और एक बेटी होने के बावजूद करीब 80 वर्षीय वृद्ध मां को भीख मांगकर गुजर-बसर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वृद्धा ने अपने बड़े बेटे और बहू पर धोखे से मकान अपनी बहू के नाम कराने, खाना-पीना नहीं देने, घर से भगाने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

वृद्ध महिला का आरोप है कि बड़े बेटे ने धोखे से मकान अपनी पत्नी के नाम करवा लिया। इसके बाद उसे घर में रखने और खाने-पीने की व्यवस्था करने के बजाय परेशान किया जाने लगा। महिला का कहना है कि उसे कई बार घर से निकाल दिया जाता है और उसके साथ मारपीट भी की जाती है। वृद्धा के मुताबिक, मामले को लेकर उसने थाने में

शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं होने के बाद अब उसने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने प्रशासन से मकान वापस दिलाने, बेटे-बहू की प्रताड़ना से बचाने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं