बेटे ने वीडियो कॉल के जरिए देखा पिता का अंतिम-संस्कार:पुणे में करता है काम, बिहार में बैठे परिजन हुए शामिल, टोहाना में की गई हत्या
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →फतेहाबाद जिले के टोहाना में रोजगार की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर आए एक पिता का जब टोहाना के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब बिहार स्थित उनके घर में मौजूद परिजन मोबाइल स्क्रीन के जरिए इस दुखद पल के साक्षी बन रहे थे। 28 सितंबर को गैर-इरादतन हत्या के शिकार हुए 51 वर्षीय किशन लाल शर्मा की यह अंतिम विदाई बेहद भावुक और दर्दनाक रही।
बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले के गांव चरलुवा के रहने वाले किशन लाल शर्मा की 28 सितंबर को टोहाना में हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पहचान बिहार के ही मधुबनी जिले के गांव ढंगराहा निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
दोनों के बीच हुई कहासुनी के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से किशन लाल की जान चली गई थी। 10 दिन पहले ही टोहाना आया था मृतक घटना के बाद चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मकान मालिक वीरेंद्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक महज 10 दिन पहले ही टोहाना में मजदूरी के लिए आए थे। वीडियो कॉल पर छलके परिजनों के आंसू मृतक किशन लाल की पत्नी अनीता देवी का निधन 15 साल पहले हो चुका था। उनके परिवार में बुजुर्ग मां लुखीया देवी, पुणे में काम करने वाला बेटा रोहित, गुरुग्राम में रहने वाली बेटी अन्नू और बिहार में भतीजी कविता हैं।
अलग-अलग जगहों पर होने और विषम परिस्थितियों के कारण परिजनों का तुरंत टोहाना पहुंचना संभव नहीं हो सका। जांच अधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को जोड़ा जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए गांव के मुखिया और परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा।
जैसे ही स्क्रीन पर बुजुर्ग मां और बच्चों ने किशन लाल का पार्थिव शरीर देखा, माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। रोते-बिलखते परिजनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से ही अश्रुपूरित आंखों से अंतिम विदाई दी।
📡 स्रोत: NewsData.io