अपराध

बैतूल में 442 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बैतूल में 442 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में चार जिलों के 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण किया। इस दौरान बैतूल वन क्षेत्र की ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी दिया गया।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 297 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 145 करोड़ रुपये से अधिक के 55 कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

------- बाइट - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

बैतूल में 442 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

चार जिलों के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।