बैतूल में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, नए उद्योगों से युवाओं को रोजगार की उम्मीद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस बैतूल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जे.एच. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने सड़क, बिजली, सिंचाई, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैतूल में नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे जिले के आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की कला और संस्कृति की झलक पेश की।
वहीं, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया। वहीं, किसान क्विज प्रतियोगिता के तीन विजेता किसानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता रही।
स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से प्रदेश की विकास उपलब्धियों, प्रतिभाओं के सम्मान और भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने का संदेश दिया गया।
बाइट – हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
बाइट – डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर, बैतूल
-----
बैतूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गिनाईं प्रदेश की विकास उपलब्धियां
नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार की उम्मीद