बैतूल के जेएच कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन अटल सभाग्रह जे एच कालेज में खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव मे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओं मे प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसके उद्घाटन सत्र मे बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम sdop बैतूल एवं आर. आई.प्रदीप रघुवंशी, विशेष अतिथि जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली, सतेंद्र उदयपुरे प्राचार्य एवं समस्त निर्णायक मंडली ने स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस जिला स्तरीय आयोजन में चित्रकला मे प्रथम चित्रांश वरवड़े द्वितीय राघव उमप, कविता लेखन मे प्रथम आर्शी मंसूरी, द्वितीय पीयूष लोनारे, सामूहिक लोक गीत प्रथम स्थान संदीपनि विद्यालय आमला, नुक्कड़ नाटक प्रथम बैतूल थिएटर ग्रुप, द्वितीय आरम्भ नाट्य ग्रुप बैतूल, सामूहिक लोक नृत्य प्रथम संदीपनि विद्यालय हिडली आठनेर, द्वितीय संदीपनि विद्यालय आमला, ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी पूजा कुरील कि अध्यक्षता मे सुधाकर पवार जिला अध्यक्ष भाजपा बैतूल, मुख्य अतिथ्य मे एवं विशेष अतिथि के रूप मे माननीय अतीत पवार पिछडा वर्ग प्रदेश मंत्री,
हंसराज धुर्वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कृष्णा गायकी जिला महामंत्री भाजपा, हेमन्तचंद दुबे वरिष्ठ समाज सेवी, दिनेश जोसफ, रमेश भाटिया, चंद्रशेखर त्रिपाठी के अतिथ्य मे सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम का सफल संचालन, रामनारायण शुक्ला एवं श्री हिरेन्द्र शुक्ला जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने मे निर्णायक मण्डल एवं खेल विभाग के कर्मचारीओ ने सहयोग दिया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राधेलाल बनखेड़े ने किया, कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि ने कहाँ खेलो के साथ साथ सांस्कृतिक विधाओं मे अपनी प्रतिभा को निखारे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विजेता दल नर्मदापुरम संभाग मे अपनी प्रस्तुति देंगे।
बाईट:--सुधाकर पवार(भाजपा जिलाध्यक्ष बैतूल)
बाईट:--पूजा कुरील(जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी)
बाईट:--श्रद्धा हनोते(प्रतिभागी छात्रा)