देश

भदोही में पोषण सेवाओं की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भदोही में पोषण सेवाओं की समीक्षा

भदोही में जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

इन उपकरणों की मदद से बच्चों के विकास और पोषण स्तर की नियमित जांच की जाए। कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें जरूरी पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर बनाकर मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया।बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1,492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।

यहां गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पुष्टाहार दिया जा रहा है। जिले में 42 गंभीर कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 35 बच्चे अब सामान्य श्रेणी में आ गए हैं।वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 82 प्रतिशत लाभार्थियों के आवेदन भरे जा चुके हैं।

सीडीओ ने शेष लाभार्थियों को भी समय पर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।