भाद्रपद पूर्णिमा पर गोलासन हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सांचौर, 26 सितंबर। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर गोलासन स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हनुमानजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी को सिंदूर, तेल, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर विधिवत पूजा की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के आयोजन से दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सेवाभावी युवाओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भाद्रपद पूर्णिमा पर गोलासन हनुमान मंदिर में दिनभर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
बाईट 1 - रतनपुरी महाराज - पूजारी गोलासन 2 - करमीराम- श्रृद्धालुगण