भागलपुर : फतेहपुर में संदिग्ध वस्तु में विस्फोट, चार बच्चे घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
भागलपुर : फतेहपुर में संदिग्ध वस्तु में विस्फोट, चार बच्चे घायल
भागलपुर के फतेहपुर में बच्चों के खेल के दौरान संदिग्ध वस्तु में विस्फोट से चार बच्चे घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।
03 अक्टूबर , शाहकुंड (भागलपुर, बिहार) : भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के सजौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के खेल के दौरान एक संदिग्ध वस्तु में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार शाम कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को वहां एक संदिग्ध वस्तु मिली। बच्चे उसे उठाकर देखने लगे, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में अमृता कुमारी, पिता महेश सिंह और वैभव कुमार, पिता विश्वकर्मा सिंह को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगने की जानकारी है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गंभीर रूप से घायल बच्चों को 112 की टीम की सहायता से भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदिग्ध वस्तु में किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ होने की बात सामने आई है। बच्चों द्वारा वस्तु को उठाने के बाद विस्फोट होने की जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर विशेषज्ञ टीम की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वस्तु क्या थी और उसमें किस प्रकार का रासायनिक या विस्फोटक पदार्थ मौजूद था।
अचानक हुए विस्फोट से गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद बच्चों के परिजन काफी चिंतित रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों तथा संदिग्ध वस्तु के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार
Caption : भागलपुर के फतेहपुर में बच्चों के खेल के दौरान संदिग्ध वस्तु में विस्फोट से चार बच्चे घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।