भगत सिंह की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं उनके विचार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भगत सिंह के साहस, राष्ट्रभक्ति और विचारों को याद किया।डॉ. यादव ने कहा कि भगत सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति और विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भगत सिंह के समर्पण और योगदान के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकेगा। उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।