राज्य

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है। इसमें ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर छात्रवृत्ति की राशि प्रदाय की जायेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा एवं युवा बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है। वेबसाइट पर अब तक 76 हजार 560 से अधिक विज़िट दर्ज की गई हैं। वहीं, कुल 5 हजार 380 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। आँकड़ों के अनुसार 2,957 पुरुष, 2,394 महिलाएँ और 29 अन्य श्रेणी के प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस पहल के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपरा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति ऑनलाइन प्रतियोगिता, डिजिटल माध्यम आज के विद्यार्थियों तक पहुँचने का प्रभावी साधन है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्विज़ को रोचक और ज्ञानवर्धक स्वरूप दिया गया। श्री तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक श्रेणी के अनुसार 3,669 पंजीयन विद्यालय स्तर के तथा 1,711 पंजीयन महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के हैं। विद्यालय स्तर पर कक्षा 9वीं के 633, कक्षा 10वीं के 760, कक्षा 11वीं के 944 और कक्षा 12वीं के 1,248 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक अथवा ITI स्तर के 84 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।