भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भोपाल। आगामी 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर गणेश मंदिर, छोला नाका, भोपाल में क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मंच संचालन महेश विश्वकर्मा ने किया।
बैठक में हाई स्कूल स्तर पर खेल, गीत-संगीत एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं तथा वरिष्ठ समाजसेवियों का विश्वकर्मा रत्न से सम्मान करने का निर्णय लिया गया।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा पर रोक और तेरहवीं जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में स्वागत समारोह को संक्षिप्त रखने तथा शोभायात्रा मार्ग पर अधिक वालंटियर्स लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे व्यवस्था सुचारु रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बैठक में क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कैलाश मालवीय, सह-संयोजक दिनेश विश्वकर्मा, शिवचरण झा, दयाराम झा, देवीराम विश्वकर्मा, मधू विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, केशव विश्वकर्मा, धर्मनारायण विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, एल.पी. विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, सुदीप विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, ब्रजेश विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, मिथुन विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, भेरो प्रकाश विश्वकर्मा, द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, अवधनारायण विश्वकर्मा, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, कमल विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, डॉ. लालाराम विश्वकर्मा, रामू भैया, मुन्ना भैया, उधम सिंह, राकेश विश्वकर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, गोवर्धन विश्वकर्मा, सुंदरलाल विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा एवं मोहनलाल विश्वकर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे।