भगवंत मान की पत्नी ने रिटायर्ड जज को नोटिस भेजा:रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर एक रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। यह आरोप पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह ने लगाए थे। गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज को लीगल नोटिस भेजा है। डॉ.
कौर ने नोटिस में 24 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। लीगल नोटिस में गुरप्रीत कौर ने क्या कहा, जानिए.. मानवाधिकार आयोग ने 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लिया है।
आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने करने के आदेश दिए। साथ ही दो सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। NHRC ने नोटिस में क्या कहा, जानिए...
ऐसे सामने आया पूरा मामला यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह के एक सार्वजनिक बयान और उसके बाद 'लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी' (LRO) की शिकायत के जरिए यह बात सामने आई कि एक रेप केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम मांगी गई थी।
इस शिकायत में सीधे तौर पर सीएम की पत्नी का नाम उछाले जाने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
रणजीत सिंह के कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा से पारिवारिक संबंध होने के कारण आम आदमी पार्टी इसे पूरी तरह से एक रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रही है। ** ये खबर भी पढ़ें: केजरीवाल ने निभाईं भगवंत के पिता की रस्में: 48 के भगवंत ने 32 की डॉ.
गुरप्रीत से रचाई शादी, राघव चड्ढा बने भाई पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar