देश

भागवत बोले-धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है:इंसान अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का कैदी, उसकी सोच समझने का तरीका प्रभावित करती है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भागवत बोले-धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है:इंसान अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का कैदी, उसकी सोच समझने का तरीका प्रभावित करती है

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार रात को कहा कि वे कोई धार्मिक विद्वान नहीं हैं। जिस समाज में वे काम करते हैं, उसकी परंपरा मानती है कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है। न्यूयॉर्क में ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सत्य एक है और मानवता उसी सत्य की उपज है। इसलिए मानवता एक है।

सत्य एक है, लेकिन उसे बताने वाला व्यक्ति अपनी समझ के अनुसार अलग-अलग तरीके से उसकी व्याख्या करता है। उन्होंने कहा कि इंसान अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का कैदी है, जो उसकी सोच और सत्य को समझने के तरीके को प्रभावित करता है।

भागवत की स्पीच, 4 बड़ी बातें; कहा- धर्म हमें सत्य की ओर ले जाता है भागवत का आज न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भी कार्यक्रम RSS प्रमुख मोहन भागवत शनिवार रात न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में स्पीच देंगे। करीब 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ रखा गया है। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) कर रहा है। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भागवत की तस्वीर लगाई गई। भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और RSS के 100 साल पूरे होने पर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर हैं।

एक दिन पहले भागवत दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष हैं। ऐसे समय में ‘कृष्ण चेतना’ शांति ला सकती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में भले ही अलग-अलग तरह की विविधताएं, मतभेद और संघर्ष हों, लेकिन अगर लोगों को यह समझ आने लगे कि सब कुछ कृष्ण का ही हिस्सा है, तो दुनिया में बेहतर और शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है। भागवत 26 सेकंड एवेन्यू स्थित उस जगह पर भी पहुंचे, जहां स्वामी प्रभुपाद ने जुलाई 1966 में इस्कॉन की स्थापना की थी।

इसे मैचलैस गिफ्ट्स भी कहा जाता है। इस्कॉन इस साल अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस्कॉन के 120 देशों में 1,300 मंदिर हैं। 58 साल पुराना है अमेरिका का मैडिसन स्क्वायर गार्डन मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) न्यूयॉर्क शहर के मैनहैटन में स्थित एक मशहूर इनडोर एरिना है। य

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।