व्यापार

भाई-बहन के पवित्र स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन कल मनाया जाएगा

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भाई-बहन के पवित्र स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन कल मनाया जाएगा

भाई-बहन के पवित्र स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन कल मनाया जाएगा। इस त्यौहार को लेकर राजधानी रायपुर सहित प्रदेष के सभी जिलों के बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई तरह-तरह की राखियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं।

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन के मौके पर रायपुर के केंद्रीय जेल में बंदियों को राखी बांधने के लिए विषेष व्यवस्था की गई है।

जेल प्रषासन की ओर से जारी निर्देषों के अनुसार कल सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक केवल बहनों को ही बंदियों से मिलने और उन्हें राखी बांधने के लिए जेल के भीतर प्रवेष की अनुमति होगी।

इस बीच, रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच आज से उनतीस अगस्त तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेषल ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन का ठहराव दुर्ग और रायगढ़ के बीच सभी स्टेषनों पर दिया गया है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।