भाई को थप्पड़ मारने वाली भाभी की बहन को मारी गोली, मौत

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के शक्तिपुरवा में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सरोजनी निषाद के पति संतोष के साथ विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद कुछ युवक उसके मायके पहुंचे और उसकी बड़ी बहन चांदनी निषाद को गोली मार दी।
पेट में गोली लगने से गंभीर घायल चांदनी की केपीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
📡 स्रोत: NewsData.io