भैंसाली मैदान में छड़ियों के मेले का आयोजन, विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ

भैंसाली मैदान में छड़ियों के मेले का आयोजन, विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान महाराज की स्मृति में आयोजित हुआ मेला, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा मेरठ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान महाराज की स्मृति में सदर स्थित भैंसाली मैदान में छड़ियों के मेले का आयोजन किया गया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था व्यक्त की। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया और रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को मेले की शुभकामनाएं और बधाई दी।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया और श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान महाराज का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं।
विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io