मनोरंजन

'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'फूलों का तारों का' तक, भाई-बहन के प्यार को बयां करते हैं ये गाने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'फूलों का तारों का' तक, भाई-बहन के प्यार को बयां करते हैं ये गाने

कल यानी 28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. ये दिन भाई-बहन के प्यार और खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड में भी इस रिश्ते पर कई खूबसूरत गाने बनाए गए हैं, जो आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. रक्षाबंधन के मौके पर आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ गानों पर.

'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'छोटी बहन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म का गाना 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' भी खूब पॉपुलर हुआ. ये गाना बलराज साहनी, नंदा और रहमान पर फिल्माया गया था.

इसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया और बोल शैलेन्द्र ने लिखे थे. आज भी ये गाना रक्षाबंधन के मौके पर खूब सुनने को मिलता है. 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' धर्मेंद्र और कुमुद छुगानी की फिल्म 'रेशम की डोरी' साल 1974 में रिलीज हुई थी.

फिल्म का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' आज भी रक्षाबंधन के सबसे पसंदीदा गानों में शामिल है. इसे सुमन कल्याणपुर ने अपनी आवाज दी है, जबकि बोल इंदीवर ने लिखे हैं और संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया है.

ये गाना धर्मेंद्र और कुमुद छुगानी पर फिल्माया गया है. भाई-बहन के प्यार को दिखाने वाला ये गाना आज भी रक्षाबंधन पर खूब सुनाई देता है. 'मेरे भैया मेरे चंदा'

साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भैया मेरे चंदा' आज भी भाई-बहन के रिश्ते को बयां

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।