भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारी घोषित, इनमें 2 एमपी से:हरीश द्विवेदी को युवा, सतीश पूनिया को ST की जिम्मेदारी; डी. पुरंदेश्वरी महिला विंग संभालेंगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। सात में से सबसे ज्यादा 2 प्रभारी मध्य प्रदेश से हैं। पार्टी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी.
पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने संजय भाटिया को SC मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी मोर्चों की कार्यकारिणी-टीम तैयार करेंगे ये सभी मोर्चों की कार्यकारिणी बनाने, प्रदेशों के प्रभारी तय करने और राज्यों में मोर्चे की टीम तैयार करने में मदद करेंगे। सभी मोर्चा प्रभारियों को संबंधित मोर्चा अध्यक्षों से बातचीत कर यह काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा प्रभारियों में राजस्थान-यूपी से एक-एक 17 अगस्त: भाजपा की नई टीम का ऐलान, सिर्फ 18% महिलाएं, 65 सदस्यों में 51 नए चेहरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।
इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। अगले साल चुनाव वाले उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ें… --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए, नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है।
पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भाजपा ने अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की, जिसमें युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चे शामिल हैं। यह कदम पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी रणनीति को सुदृढ़ करने के लिये उठाया गया है। युवा मोर्चे पर हरीश द्विवेदी, महिला मोर्चे पर डी. पुरंदेश्वरी और ST मोर्चे पर सतीश पूनिया को नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से पार्टी की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की संभावना बढ़ेगी और मतदाताओं के बीच विश्वास और समर्थन बढ़ेगा।