भोपाल

भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी की खम्भे के करंट से मौत की होगी जांच, चार सदस्यीय समिति गठित

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी की खम्भे के करंट से मौत की होगी जांच, चार सदस्यीय समिति गठित

भोपाल कलेक्टर ने पांच दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

भोपाल। एमपी नगर में बिजली के पोल में करंट की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले की अब जांच होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल कलेक्टर की ओर से हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

समिति में अपर कलेक्टर सुमित पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा, विद्युत विभाग से मोहम्मद जावेद और अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान को शामिल किया गया है। समिति को हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर पांच दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिव्यऋषि तिवारी की रविवार रात एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के पास स्ट्रीट लाइट के पोल के संपर्क में आने से मौत हुई थी। वे परिवार के साथ शॉपिंग के लिए पहुंचे थे और सड़क पार करते समय पोल को छूने के बाद करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे में उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आई थीं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया था। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पोल में करंट आने और उससे जुड़े विद्युत तार की स्थिति को लेकर सवाल उठे हैं। अब गठित समिति हादसे के कारणों और संबंधित विद्युत व्यवस्था की स्थिति की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी की खम्भे के करंट से मौत की जांच का विषय है। यह घटना भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की आकस्मिक मृत्यु पर आधारित है, जिसे भोपाल कलेक्टर ने पाँच दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा और राजनैतिक नेताओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की जवाबदेही को उजागर करती है। यदि जांच से पता चलता है कि बिजली के पोल में दोष था, तो यह अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी समान जोखिम को दर्शा सकता है, जिससे आम जनता को अपने परिवेश की सुरक्षा के प्

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।