भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, संगठनात्मक मद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा का ऐलान, गजेंद्र सिंह पटेल ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, प्रदेश प्रभारी ने घुसपैठ को बताया झारखंड की बड़ी समस्या।
Short Headline: भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
गजेन्द्र सिंह पटेल पीसी, रांची, अवधेश
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक
संगठनात्मक मद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा का ऐलान
गजेंद्र सिंह पटेल ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
प्रदेश प्रभारी ने घुसपैठ को बताया झारखंड की बड़ी समस्या
एंकर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही झारखंड की मौजूदा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए घुसपैठ को राज्य की बड़ी समस्या बताया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक रांची स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देश के सभी जिला मुख्यालयों पर सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।
बाइट- गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
वीओ 02. प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने झारखंड की जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल दलों ने अपने शपथ पत्र में जिन विकास कार्यों का वादा किया था, वे धरातल पर नहीं उतरे हैं। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार और जमीन, जंगल व खनिज की कथित लूट का भी आरोप लगाया।
बाइट- गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
वीओ 03. श्री पटेल ने घुसपैठ को झारखंड की बड़ी समस्या बताते हुए राज्य सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है। भाजपा ने पहले भी झारखंड में विकास का काम किया है।
बाइट- गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
अंतिम वीओ बैठक में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।