राजनीति

भाजपा द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही है सेवा ज्योति यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भाजपा द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही है सेवा ज्योति यात्रा

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ मे भाजपा के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली जा रही है ।

इस आयोजन के लिए पार्टी ने प्रत्येक जिले में प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों व वरिष्ठ नेताओं का प्रभार तय किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर मे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज शाम रायपुर के बूढापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।