भाजपा के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों का ऐलान:सभी नए उम्मीदवार; सबसे ज्यादा 3 OBC से, यूपी में इस वर्ग की आधी आबादी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार दोपहर 8 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें 2 महिलाएं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप पुरी का टिकट काट दिया गया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और बरेली की श्रुति गंगवार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
श्रुति झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं। वह वर्तमान में बरेली अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, रविकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशियों में दो ब्राह्मण, एक ठाकुर, तीन पिछड़े और दो दलित हैं।
पिछड़े वर्ग में एक लोधी, एक कुर्मी और एक पाल समाज से हैं। वहीं दलित वर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से हैं। भाजपा ने इन सीटों पर मौजूदा सात सदस्यों में से किसी को भी दोबारा मौका नहीं दिया है, बल्कि सभी आठ सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। केंद्र में मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।
बीएल वर्मा की जगह धर्मपाल सिंह भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया है। लिहाजा उनकी भी मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी तय हो गई है। उनकी जगह योगी सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बीएल वर्मा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह और बीएल वर्मा में लोध समाज के नेतृत्व को लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंदिता है। बीएल वर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के भी प्रबल दावेदार थे। लेकिन लोध समाज ने राजू भैया के नेतृत्व ने उनका पुरजोर विरोध किया। बीएल वर्मा और राजबीर सिंह के बीच टकराव में भाजपा ने मध्यम मार्ग चुनते हुए लोध समाज से धर्मपाल सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।
बीएल वर्मा को राज्यसभा सदस्य नहीं बनाए जाने से साफ है कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल से भी हटाया जाएगा। लिस्ट देखिए… 8 प्रत्याशियों को जानिए… 1.
धर्मपाल सिंह: आंवला से विधायक, लोधी समाज का प्रमुख चेहरा
धर्मपाल सिंह बरेली की आंवला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1953 को हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के रिकॉर्ड के मुताबिक वे लोधी-राजपूत समुदाय से आते
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भाजपा ने अपने 8 राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें 2 महिलाएं और 3 ओबीसी उम्मीदवार शामिल हैं। यह कदम पार्टी की क्षेत्रीय रणनीति को दर्शाता है, खासकर उत्तर प्रदेश में ओबीसी की बड़ी आबादी को देखते हुए। इस निर्णय से भाजपा के चुनावी आधार को मजबूत करने और विविधता को बढ़ावा देने की कोशिश दिखाई देती है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि विभिन्न सामाजिक समूहों को संसद में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे नीतिगत निर्णयों में समावेशिता बढ़ेगी।