राजनीति

भाजपा ने SIR में विसंगतियों को लेकर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भाजपा ने SIR में विसंगतियों को लेकर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

Relevance: PRIORITY Slug: BJP SIR GYAPAN Title: भाजपा ने SIR में विसंगतियों को लेकर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन Synopsis: भाजपा ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन, राकेश प्रसाद ने संताल-परगना की विसंगतियों की जांच और कार्रवाई की मांग की। Category: Culture , Festival

Deadline: 26 AUGUST , RANCHI 26 अगस्त, रांची: प्रदेश भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एसाआईआर के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की।

भाजपा ने खासकर संताल-परगना प्रमंडल में मतदाता सूची को लेकर सामने आ रही कथित विसंगतियों पर चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए जरूरी है और एसआईआर का उद्देश्य एक भी पात्र भारतीय मतदाता का नाम न छूटना तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न होना है।

ज्ञापन में दावा किया गया है कि साहिबगंज और गोड्डा जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में उम्र, पारिवारिक संबंध और मतदाताओं की संख्या को लेकर विसंगतियां सामने आई हैं। भाजपा ने इन मामलों की जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गोड्डा विधानसभा के बसंतराय प्रखंड में कुछ बूथों पर BLA-2 की ओर से दिए गए फॉर्म-7 को लेने से इनकार किया गया। वहीं, एक अन्य मामले में BLA-2 से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक किए जाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने इसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

राकेश प्रसाद ने कहा कि दावा और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बबन गुप्ता और सुनील साहू भी मौजूद रहे।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।