भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, सोलन (हिमाचल प्रदेश): भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल द्वारा सोलन के शामती में प्रदेश सरकार की नीतियों व विकास में फिसड्डी साबित होने पर एक धरने प्रर्दशन का आयोजन किया गया। इस धरने में सोलन शामती बाईपास की दयनीय स्थिति एवं सोलन सुबाथू रोड़ की दयनीय स्थिति के विरोध में प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक व मंत्री धनीराम शांडिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इसके अलावा भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा कई आरोप प्रदेश सरकार पर लगाये गए। भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सभी व्यवस्थाए चरमराई हुई है। ग्रामीण सड़कों की हालत दयनीय है जिस से किसानों मरीजों को मंडी व अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। डाॅ. राजेश कश्यप ने बताया कि सोलन की तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है।
एक एक माह तक लोगों के कार्य लटकाया जा रहे हैं जिसके पीछे बड़ा घपला चल रहा है। वहीं एससी एसटी कॉर्पोरेशन में भी पात्र लोगों को मिलने वाला लोन नहीं मिल रहा है और यहां भी व्यापक स्तर पर उन्होंने बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री के घर के अस्पताल के हालात दयनीय है वहीं एक कृषि विश्वविद्यालय भी सफेद हाथी साबित हो रहा है उनकी नर्सरी कीटनाषको की कोई विश्वसनीयता नहीं है।
उन्होंने इन सभी प्रकरणों पर स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को संज्ञान लेने की बात कही, अन्यथा भाजपा एक माह बाद फिर से सोलन में इस से भी उग्र प्रदर्शन करेगी ।