राजनीति

भाजपा सोलन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष सुशासन के पूर्ण होने पर निकाली सेवा ज्योति यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भाजपा सोलन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष सुशासन के पूर्ण होने पर निकाली सेवा ज्योति यात्रा

अक्तूबर 07, सोलन (हिमाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सुशासन के पूर्ण होने पर सोलन भाजपा द्वारा सोलन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। उसके बाद पार्टी कार्यालय से माॅल रोड़ पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष हो गए हैं जिसके ऊपर उनका संबोधन को सुना गया व उनकी विकसित भारत की सोच को आगे बढ़ाने के लिए सोलन भाजपा कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान शहर में एक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

बाईट: डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा नेता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।