देश

भारत के 7वें डाक प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत के 7वें डाक प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

सितंबर 02, नई दिल्ली: केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी।

यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन के अनुरूप डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह नया केंद्र मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के डाक कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा के रूप में कार्य करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यबल को आधुनिक कौशलों से लैस करना और उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण प्रदान करना है।

सिंधिया ने शिवपुरी के काकरवाया में देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन किया और कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित किया।इस अवसर पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि नए डाक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए अब लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पडेगा। ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह नया केंद्र सीखने और क्षमता - निर्माण को मजबूत करने के लिए डाक विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फोटो- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्यसोर्स- PIB

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।