विदेश

भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा

भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में श्रीलंक को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए.

183 रनों को डिफेंड करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी, क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी (4) को आउट किया था.

हालांकि इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (58) साझेदारी कर पारी को संभाला, तब लग रहा था कि ये मुकाबला टक्कर का हो सकता है, लेकिन वो रनों की गति को नहीं बढ़ा सके और इस जोड़ी के टूटने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई.

अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. विश्मी ने 20 रन बनाए. दोनों को दीप्ति शर्मा ने आउट किया.

श्री चरणी ने चटकाए 4 विकेट

इसके बाद चरणी ने गेंदबाजी से कहर बरपाया, जिन्होंने 14वें ओवर में हर्षिता माधवी (9) को आउट किया.

इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में कविषा दिलहरी (7) और नीलाक्षी डी सिल्वा (22) को आउट कर भारत की जीत कंफर्म कर दी थी. सुगंदिका कुमारी के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया.

आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति ने कौशानी नुथ्यंगना को आउट कर श्रीलंका को ऑल आउट किया. भारत ने महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 72 रनों से जीत लिया.

𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆

A flawless campaign capped by sheer brilliance 🇮🇳🥳

Congratulations to #TeamIndia on winning the #WomensAsiaCup 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #INDvS

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत ने 2026 की महिला एशिया कप में 8वीं बार जीत हासिल की, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह जीत टीम की लगातार प्रगति और भारतीय महिलाओं के खेल में बढ़ते योगदान को दर्शाती है। इस सफलता से देश में महिलाओं के खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। साथ ही, यह भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की स्थिति को मजबूत करेगा, जिससे आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।