खेल

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 आज दिल्ली में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 आज दिल्ली में

सितंबर 17, नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। टीम इंडिया शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीन मैच की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। आखिरी मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि एशियन गेम्स से पहले वैभव, वॉशिंग्टन सुंदर और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को आज आखिरी टी20 मैच प्रैक्टिस देने का मौका मिल सकता है। एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग विकल्प हैं। वैभव को मौका देकर तीसरे ओपनर को भी तैयार किया जा सकता है।

वहीं अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो राशिद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मेंस या विमेंस टीम में दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने 117 मैचों में 196 विकेट लिए हैं।

भारत-अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।