अपराध

भारत ने अमरीका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी की खबरों पर चिंता जताई नस्लवादी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत ने अमरीका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी की खबरों पर चिंता जताई नस्लवादी

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंदू-विरोधी तथा नस्लवादी प्रकृति के साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा चिंताजनक है।

श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने संदिग्ध की गिरफ्तारी सहित अमरीकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अमरीका में नस्लवाद और भारत-विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं को और गंभीर बनाती है।

श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने सतर्कता बढ़ाने, नफरत से प्रेरित हिंसा के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाने और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि अमरीकी अधिकारी मामले की गहन जांच करेंगे, जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।