व्यापार

भारत-अमरीका व्यापार समझौता जल्द से जल्द संपन्न हो जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-अमरीका व्यापार समझौता जल्द से जल्द संपन्न हो जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उम्मीद जताई है कि भारत-अमरीका व्यापार समझौता जल्द से जल्द संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक व्यापार के हित पूरे होंगे और दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। थाइलैंड के बैंकॉक में आईएमएफ-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान अटलांटिक काउंसिल के संवाद सत्र में उन्होंने यह बात कही।

वित्त मंत्री ने कहा कि समझौते पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब इसका कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है।

वित्त मंत्री सीतारामन ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार और वैश्विक व्यापारिक माहौल के हित में दोनों देशों को समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दोनों पक्ष व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।