देश

भारत-अमरीकी नौसेना विस्फोटक आयुध निस्‍तारण अभ्यास खत्म

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-अमरीकी नौसेना विस्फोटक आयुध निस्‍तारण अभ्यास खत्म

अगस्त 17, नई दिल्ली: भारत-अमरीकी नौसेना विस्‍फोटक आयुध निस्‍तारण (ईओडी) अभ्‍यास 2026 का आठवां संस्‍करण 14 अगस्त 2026 को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न हुआ। इस द्विपक्षीय अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की टीमों के बीच गहन पेशेवर संवाद, सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान तथा विभिन्‍न प्रदशर्नियों का आयोजन किया गया।इस अभ्यास ने ईओडी अभियानों के विभिन्न पहलुओं से संबंधित ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं की गोताखोरी टीमों की पेशेवर दक्षता और कौशल में वृद्धि करने के साथ-साथ आपसी समझ और अंतर-संचालनीयता को भी बढ़ावा दिया।

फोटो- ईओडी अभ्यास खत्मसोर्स- PIB

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।