भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर बनी सहमति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 02, नई दिल्ली: G20 बैठक के दौरान भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और सुरक्षित सप्लाई चेन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। एशविले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट के बीच हुई बैठक में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने क्रिटिकल मिनरल्स के अलावा रिसर्च और टेक्नोलॉजी साझा करने तथा सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, स्कॉट बेसेंट ने G7 प्लस फ्रेमवर्क में भारत की भूमिका की सराहना की।
बैठक के दौरान निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त सचिव को इस साल के अंत में नई दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। प्रस्तावित भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।
क्रिटिकल मिनरल्स का इस्तेमाल स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, रक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में होता है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच इन खनिजों की सुरक्षित सप्लाई और तकनीकी सहयोग को अहम माना जा रहा है। फ़ाइल फ़ोटो