विदेश

भारत-अमेरिका का युद्ध अभ्यास 2026 जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-अमेरिका का युद्ध अभ्यास 2026 जारी

सितंबर 19, नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी है। उत्तराखंड के औली में कमांड पोस्ट एक्सरसाइज, विशेषज्ञ अकादमिक चर्चा और विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हो रहा है।

ये पेशेवर चर्चाएं औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में साथ-साथ चल रहे फील्ड प्रशिक्षण को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं।

विशेषज्ञ अकादमिक चर्चाओं में मौजूदा परिचालन चुनौतियों और युद्ध में तकनीक की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की जा रही है।

दोनों सेनाएं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन रोधी प्रणालियों के परिचालन इस्तेमाल और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के तहत साइबर क्षमताओं पर विचार साझा कर रही हैं।

युद्ध जैसी परिस्थितियों में बेहतर रणनीति बनाने और तेजी से निर्णय लेने को लेकर भी दोनों सेनाओं के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हो रहा है।

‘युद्ध अभ्यास 2026’ 15 सितंबर को औली और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ था। इसमें भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के 600-600 जवान हिस्सा ले रहे हैं।

यह अभ्यास संयुक्त सैन्य क्षमता, आपसी तालमेल और अभियानों से जुड़े बेहतर तौर-तरीकों के आदान-प्रदान पर केंद्रित है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।