विदेश

भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 10 मिनट भी नहीं टिक पाई PAK खिलाड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 10 मिनट भी नहीं टिक पाई PAK खिलाड़ी

2026 एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान की टेबल टेनिस टीम को 3-0 से बुरी तरह हरा दिया है. पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ भारत ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है.

भारत की महिला टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

उसके बाद सिंगापुर को करीबी मैच में हराया और अब तीसरे मैच में पाकिस्तान का भी वही हाल किया है.

टेबल टेनिस की टीम प्रतियोगिता में बेस्ट-ऑफ-5 को विजेता घोषित किया जाता है.

कुल 5 गेम खेले जाते हैं, जिनमें अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम विजयी रहती है.

सोमवार को पाकिस्तान के टेबल टेनिस खिलाड़ी भारतीय टीम के सामने टिक ही नहीं पाए.

पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा

पहले गेम में सुतीर्था मुखर्जी ने केवल 10 मिनट के भीतर अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया.

दूसरे गेम में सिंड्रेला दास ने कालसूम खान का बुरा हाल कर दिया और 11-6, 11-7, 11-5 से सीधे सेटों में जीत दर्ज की. भारत को इस मुकाबले में 2-0 की बढ़त मिल चुकी थी.

तीसरी भिड़ंत श्रीजा अकुला और फातिमा खान के बीच हुई. उभरती हुई स्टार श्रीजा ने फातिमा को 11-4, 11-4, 11-5 से हरा दिया.

बाकी 2 मुकाबलों की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि भारत ने पांच में से पहले तीनों गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: बुमराह को लेकर BCCI और अगरकर आमने-सामने, गायकवाड़ पर भी बवाल

क्वार्टरफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने ग्रुप एफ में अपने तीनों मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है.

पहले मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, फिर सिंगापुर के साथ मैच करीबी रहा जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली. अब पाकिस्तान को भारतीय टीम ने 3-0 से रौंद डाला है.

<p sty

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में 2026 एशियन गेम्स की टेबल टेनिस टीम प्रतियोगिता के दौरान भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया है। यह विषय भारत की महिला टेबल टेनिस की लगातार जीतों और टीम के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुँचाती है और देश के खेल में महिला शक्ति को उजागर करती है। इसके असर से आम जनता में गर्व और प्रेरणा बढ़ेगी, और युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह मिलेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।