व्यापार

भारत-चेक गणराज्य के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-चेक गणराज्य के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हावलीचेक से मुलाकात की।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और जारी संयुक्त उपक्रमों की प्रगति पर संतोष जताया।

बैठक में भारत-चेक संयुक्त रक्षा समिति के तहत रक्षा क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने पर भी सहमति बनी। इसका उद्देश्य रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के बीच औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना है।

बाइट: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।